CITIZENSHIP AMENDMENT : दक्षिणी दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन

[object Promise]

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को व्यापक हिंसक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भीड़ ने चार बसों में आग लगा दी और पथराव में दो अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। जामिया के छात्र इस विवाद में शामिल नहीं हैं, विश्वविद्यालय संघ ने यह जानकारी दी।

इस आगजनी व विवाद से आश्रम से फ्रेंडस कॉलोनी और कालिंदी कुंज तक दक्षिण दिल्ली क्षेत्र में भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

प्रदर्शनकारियों ने मथुरा डोर के विपरीत न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के दोनों रास्तों को जाम कर दिया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया कि ओखला अंडरपास से सरिता विहार के लिए सभी आवागमन बंद है।

ट्वीट में कहा गया, “बदरपुर की तरफ से आने वाले कार सवार लोगों को मोदी मिल फ्लाईओवर व सीआरआरआई की तरफ से आने वालों को नेहरू प्लेस की तरफ जाने की सलाह दी जाती है। आश्रम चौक की तरफ से आने वाले को रिंग रोड, मूलचंद फ्लाईओवर व बीआरटी कॉरिडोर या डीएनडी फ्लाईओवर की तरफ जाने का सुझाव दिया जाता है।”

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि शाम 4.42 बजे एक कॉल मिली कि बसों में आग लगाई जा रही है।

अधिकारी ने कहा, “हमने दमकल की चार गाड़ियां भेजी हैं, जिस पर एक हिंसक भीड़ ने हमला किया।”

उन्होंने कहा कि हमारा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और दो अग्निशमन कर्मियों को चोटें आईं है। वे अस्पताल में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *