चीन: राष्ट्रपति शी जिनपिंग का चीन पर राज चल रहा है। वह बीते कई सालों से चीन की बागडोर संभाले हुए हैं। वही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रुड ने शी जिनपिंग को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अभी करीब 10 से 15 साल तक चीन की बागडोर शी जिनपिंग के हाथों में रहेगी। लोगो को उनके विश्व को लेकर नजरिए को समझने की आवश्यकता है।
उन्होंने आगे कहा, चीन मे चुनाव होने को है। लेकिन शी जिनपिंग के विकल्प के तौर पर चीन किसी को नही देख रहा है। कोई भी उनके सामने नही है। जो इस बात की ओर सीधे तौर पर इशारा कर रहा है कि शी जिनपिंग एक बार पुनः चीन के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होंगे।
अगर हम शी जिनपिंग की बात करे तो वह अभी 69 साल के है। वही उनको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि वह अभी 2037 तक चीन की बागडोर संभाले रहेंगे। लगाए जा रहे है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया है की अब दुनिया के देशो को जिनपिंग का नाम रट लेना चाहिए। क्योंकि जिनपिंग 84 की उम्र तक चीन की सत्ता पर राज करेंगे।
Leave a Reply