मुख्यमंत्री ने बच्चे पैदा करने की बताई उम्र, हजारों पतियों को दी गिरफ्तारी की चेतावनी

देश- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब उन्होंने महिलाओं के बच्चे पैदा करने की उम्र को लेकर बयान दिया है। 
बीते दिन गुवाहाटी में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुनः बाल विवाह और महिलाओं के बच्चे पैदा करने की उम्र की बात को दोहराते हुए स्पष्ट कहा सरकार इसपर सख्ती से काम कर रही है।
वह बोले, बच्चे पैदा करने की एक सही उम्र है। महिलाओं को जल्दी बच्चे नही पैदा करने चाहिए। लेकिन अधिक समय तक रुकना भी नहीं चाहिए। बच्चे पैदा करने की उचित उम्र 22 से 30 वर्ष होनी चाहिए।
लेकिन कई लोग काफी समय तक इंतजार करते हैं। ईश्वर ने हमें शरीर दिया है और हर चीज के लिए उपर्युक्त समय बनाया है। यदि हम अधिक इंतजार करते हैं तो इससे हमारा शरीर प्रभावित होता है और हमें डॉक्टरों के पास जाना पड़ता है।
जानकारी के लिए बता दें असम सरकार ने बाल विवाह के विरोध में कानून बनाया है। जिसके मुताबिक यदि कोई व्यक्ति 14 साल से शादी करता है उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत कार्यवाही होगी। 
वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि आगामी समय मे हजारों पतियों को हिरासत में लिया जाएगा। क्योंकि इन लोगों ने 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाया है। जो कानूनी तौर पर अपराध है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *