Delhi| देश में अब कोरोना की रफ्तार मंद हो गई है कोविड के संक्रमण को लेकर जो भी प्रतिबंध लगाए गए थे वह सब धीरे धीरे हटाए जा रहे हैं। अब कोविड की शून्य पर पहुंची रफ्तार को को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है और कहा है कि 31 मार्च से कोविड के लिए लगे सभी नियमों को हटाया जाएगा। लेकिन अभी भी लोगो को फेस मास्क और दो गज दूरी बनाकर रखना पड़ेगा।
पिछले दिनों के आकड़ो को देखे तो भारत मे पिछले 24 घण्टे में कोविड के महज 1778 मामले सामने आए हैं। अब कोविड के केसों की संख्या महज 28087 बची हुई है। वही यदि हम मरीजों के ठीक होने की दर की बात करे तो रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पहुंच गई है।
जानकारी के लिए बता दें कल 22 मार्च थी इसी दिन वर्ष 2020 में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पहला जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जनता कर्फ्यू के बाद कोविड के बढ़ते ताहिमाम के चलते पूरे देश मे सबसे बड़े लॉक डाउन के मंजर को देखा। वही आज 2 वर्ष बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोविड के सभी प्रतिबंध को हटा दिया है। हालांकि अभी भी लोगो को मास्क लगाना आवश्यक होगा।
Leave a Reply