CBSE : एफिलिएशन नंबर अनिवार्य 10वीं-12वीं के रजिस्ट्रेशन के लिए

[object Promise]

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी कर दी है। रजिस्ट्रेशन स्कूल के माध्यम से ऑनलाइन होगा। बिना विलंब शुल्क के 30 सितंबर तक आवेदन भरा जायेगा। वहीं विलंब शुल्क के साथ एक से 14 अक्टूबर तक भरा जायेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को क्षेत्रीय कार्यालय भी भेजा जायेगा। बिना विलंब शुल्क के 15 अक्टूबर तक जमा करना है और विलंब शुल्क के साथ 25 अक्टूबर तक जमा करना होगा। सीबीएसई की मानें तो रजिस्ट्रेशन में स्कूल का एफिलिशन नंबर देना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल को पहले लॉगइन करना होगा। स्कूल लॉगइन के बाद ही विद्यार्थी का लॉगइन होगा। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव किया है। ज्ञात हो कि इस बार एक महीने पहले अगस्त में ही रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

अतिरिक्त विषय के लिए देना होगा अलग शुल्क 
रजिस्ट्रेशन के लिए इस बार अतिरिक्त विषय के लिए अलग से शुल्क देने होंगे। बोर्ड की मानें तो पांच विषयों के लिए 1500 रुपये देने होंगे। वहीं अतिरिक्त विषय के तौर जो छात्र छठा विषय लेंगे, उन्हें इसके अतिरिक्त तीन सौ रुपये शुल्क देने होंगे। इसके अलावा 12वीं के प्रायोगिक विषय के लिए प्रति विषय 150 रुपये शुल्क देने होंगे। बोर्ड की मानें तो एक से 14 अक्टूबर तक विलंब शुल्क देना होगा। बोर्ड ने विलंब शुल्क दो हजार रुपए रखा है।

डॉ. संयम भारद्वाज (परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई) ने कहा- रजिस्ट्रेशन फॉर्म इस बार पहले भरवाया जा रहा है। इससे परीक्षा की तैयारी करने में सुविधा होगी। समय रहते सभी स्कूल रजिस्ट्रेशन कर लें, दोबारा तिथि नहीं बढ़ाई जायेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *