डेस्क। आप को रीजनल लेवल से एक राष्ट्रीय पार्टी बनाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल गुरुवार को विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर शिकंजा कसते नज़र आए।
दिल्ली सीएम ने केवल भारतीय जनता पार्टी पर बल्कि प्रधानमंत्री मोदी पर भी एक के बाद एक कई हमले किये। पहले तो केजरीवाल ने राजनीतिक बयानबाजी और विवादों का कारण बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स का जिक्र करते हुए यहां तक कह डाला कि काम नहीं करने की वजह से उन्हें विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़ रही है।
उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान केजरीवाल एमसीडी चुनाव टालने को लेकर भाजपा पर पुनः शिकंजा कसते हुए नज़र आए और आरोप लगाया कि भाजपा देश में चुनाव ही नहीं चाहती है।
आगे द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की बीजेपी की मांग पर केजरीवाल ने कहा, ”8 साल केंद्र सरकार चलाने के बाद अगर किसी देश के प्रधानमंत्री को विवेक अग्निहोत्री के चरणों में शरण लेनी पड़े तो इसका मतलब उस प्रधानमंत्री ने 8 साल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने आगे कहा, बताओ विवेक अग्निहोत्री के चरणों में उन्हें शरण लेनी पड़ रही है, बचा लो, बचा लो।”
केजरीवाल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ”हिटलर भी कम से कम अपने चमचों को नौकरी देता था, रोजगार देता था, इतिहास उठाकर पढ़ लो। इन्होंने (मोदी ने) क्या दिया आपको (बीजेपी विधायक), आपके बच्चों को नौकरी दी? आपके घर में खाने-पीने का कोई इंतजाम किया? आपकी बिजली का कोई इंतजाम किया।
Leave a Reply