नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय में आज जामिया यूनिवर्सिटी हिंसा पर सुनवाई होगी। सोमवार को वरिष्ठ वकीलों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, इसमें पुलिस पर जामिया छात्रों पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया था। अब इस मामले में सुनवाई होनी है।
चीफ जस्टिस एस. ए. बोबड़े ने सोमवार को टिप्पणी करते हुए कहा था कि छात्र होने से किसी तरह की हिंसा का अधिकार नहीं मिल जाता है, जबतक हिंसा नहीं रुकेगी तबतक वह सुनवाई नहीं करेंगे।
असम में वापस हालात सामान्य हो रहे हैं…
असम के डिब्रूगढ़ में सुबह 6 से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट दे दी गई है। इससे पहले केंद्र के द्वारा असम भेजे गए अधिकारी GP सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि असम में वापस हालात सामान्य हो रहे हैं। ऐसे में आज से ही राज्य में इंटरनेट की सुविधा बहाल की जा सकती है।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ असम में जारी हिंसा और तनावपूर्ण हालात के सामान्य होने का दावा करते हुए राज्य सरकार ने कर्फ्यू को हटाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून पर जारी उग्र विरोध प्रदर्शन की वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों में अस्थिरता बनी हुई है। सैन्यबल की तैनाती के साथ कई संवेदनशील इलाकों में कर्फ्यू लगा है।
Leave a Reply