CAA के विरोध में राहुल गांधी करेंगे 28 को जयपुर में रैली, मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर बनी रणनीति

[object Promise]

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जयपुर में 28 जनवरी को पार्टी की रैली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बोलेंगे। इसी को लेेकर सोमवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर मंथन चला। इस बैठक में रैली के स्थान, रैली के मुद्दे और भीड़ जुटाने पर विस्तार से चर्चा की गई। यह रैली आगामी मंगलवार को जयपुर के विद्याधर नगर में सुबह 11 बजे होगी। इस रैली में किसानों और युवाओं को बुलाया जाएगा।

इस रैली के माध्यम से राहुल गांधी सीएए , बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र को घेरने की कोशिश करेंगे। बैठक में अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत, डिप्टी सीएमसचिन पायलट, मंत्री, जयपुर के विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा है कि 28 को राहुल गांधी जयपुर में बड़ी रैली करेंगे और इस रैली में देश के ज्वलंत मुद्दों पर युवाओं किसानों के साथ संवाद करेंगे। दिल्ली और गुवाहाटी के बाद सीएए विरोधी यह तीसरी रैली होगी, जहां राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे।

[object Promise]

आपको बताते जाए कि साेमवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने राहुल गांधी से मुलाकात की और कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि नया नागरिकता कानून संविधान पर हमला है। उन्होंने कहा कि हिम्मत और निडरता के साथ सीएए के खिलाफ यह आंदोलन इसी प्रकार से चलता रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *