मैक्सिको में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 18 लोगो की हुई मौत

विदेश– मैक्सिको में आय दिन हिंसा की खबरे सुनने को मिल जाती है। यह खून बहाना मानो लोगो का शौक बन गया है। वही अब एक बार फिर मैक्सिको में ताबड़तोड़ गोली बारी की घटना सामने आई है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मेक्सिको के सैन मेगुल टोटोलेपन में स्थित सिटी हॉल में बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई हैं. गोलीबारी की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। इस घटना में मेयर की भी मौत हुई है।
गोलीबारी होने से घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। दावा किया जा रहा है कि अभी मरने वालों की संख्या में इजाफा देंखने को मिल सकता है। वही लगातार गोलीबारी के कारण को जानने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस बात की पुष्टि नही हो पा रही है कि आखिर यह वारदात क्यों हुई है।
गोलीबारी की घटना के समय सिटी हॉल में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. बुधवार शाम को हुई इस गोलीबारी की घटना में बदमाशों ने खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इसमें सिटी हॉल के बाहर बड़ी संख्या में खून से लथपथ शव पड़े देखे गए हैं. इसके साथ ही इमारत में अंधाधुंध गोलीबारी के बाद छर्रो के निशान बन गए हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *