[object Promise]
नई दिल्ली । वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट 2020-21 संसद में पेश करते हुए कहा कि फसल बीमा योजना के तहत 6.11 करोड़ किसानों ने बीमा करवाया। उन्होंने कहा कि वित्तवर्ष 2020-21 में कृषि ऋण का लक्ष्य 15 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। उन्होंने कहा कि कृषि ऋण को दोबारा वित्तपोषित करने के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) योजना का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि बाजार का उदारीकरण करने की जरूरत है। वित्तमंत्री ने शनिवार को लोकसभा में आम बजट 2020-21 पेश करते हुए इस बाबत की घोषणा की।
Leave a Reply