BSP का प्रतिनिधिमंडल मिला राष्ट्रपति से, CAA को वापस लेने का आग्रह

[object Promise]

लखनऊ/नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर मुलाकात की है। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि हमने राष्ट्रपति से कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम गलत है और अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन है। हमने उनसे इसे रद्द करने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया है। आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कई स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार शाम को सोनिया गांधी के नेतृत्व में कई विपक्ष दलों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर इस कानून को हटाने की मांग रखी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *