नई दिल्ली। देश में सुरक्षाबल के जवान भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 5 लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, देश में मरीजों का रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है और अब तक 2,95,881 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर सीमा सुरक्षा बल में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 911 है। अब तक 633 BSF कर्मी कोरोना वायरस से ठीक और डिस्चार्ज हुए हैं।
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक कुल 5,08,953 मामले सामने आ चुके हैं। देश में अब तक कुल 2,95,881 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वहीं देश में कोरोना से मौत का आंकड़ा 15,685 तक पहुंच चुका है। देश में फिलहाल 1,97,387 एक्टिव केस हैं।
Leave a Reply