BRICS सम्मेलन से लौटे प्रधानमंत्री मोदी, इन कारणों से रहा यह दौरा महत्वपूर्ण

BRICS सम्मेलन से लौटे प्रधानमंत्री मोदी, इन कारणों से रहा यह दौरा महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्राजील में आयोजित BRICS सम्मेलन में शामिल होकर स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ब्रिक्स में भी भारत की परचम लहलाया है। आपको बताते जाए BRICS सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं।

ग्लोबल बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वैश्विक मंदी का जिक्र किया, तो वहीं दुनिया में ब्रिक्स देशों के महत्व को भी बताया। आतंकवाद का जिक्र करने के साथ ही पीएम मोदी ने आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करने के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्कता पर जोर दिया। व्यापार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों को चिन्हित करने का सुझाव देकर लंबे समय के लिए व्यावसायिक भागीदारी की तरफ ध्यान आकर्षित कराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे ओपन अर्थव्यवस्था बताते हुए निवेशकों को भारत में निवेश करने का न्योता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण और सफल माना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के इतर भी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आने का न्यौता दिया। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *