मुंबई । शिवसेना नेता संजय राउत का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है की गोवा में कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। जिसका अंदाजा लोग 14 फरवरी को लगा सकेंगे। बता दे राउत की पार्टी शिवसेना गोवा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है।
उन्होंने आगे कहा, इस बार न सिर्फ कांग्रेस एक बड़ी पार्टी के रुप मे उभर कर सामने आएगी। अपितु भाजपा को इस बार मुह की खानी पड़ेगी और उसे बढ़त प्राप्त नहीं होगी। मैं दावा करता हूँ की इस बार जमीनी स्तर के लोग बीजेपी के पक्ष में नहीं है। क्योंकि भाजपा को माफिया चला रहे हैं यह आपको जल्द पता चल जाएगा बस आपको इनके उम्मीदवारों की सूची देंखने की आवश्यकता होगी।
इन्होंने पणजी से अतानासियो को अपना प्रत्याशी बनाया है वह वो व्यक्ति है जिसपर बलात्कार का आरोप लगा हुआ है। मैं और आदित्य ठाकरे 11 व 12 को गोवा की जनता से जनसंपर्क करेंगे। हमे विश्वास है इस बार कांग्रेस को जनता का प्यार मिलेगा और वह सरकार बनाएगी।
Leave a Reply