India:- देश आजादी का 75 वां उत्सव मना रहा है। केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान को खूब प्रमोट कर रही है और देश के लोगो से इसका हिस्सा बनने की अपील कर रही है। जहां एक और बीजेपी हर घर तिरंगा अभियान के समर्थन में उतरने के लिए जनता से निवेदन कर रही है वही विपक्ष इस अभियान की कड़ी आलोचना कर रहा है और तरह तरह के सवाल उठा रहा है।
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हर घर तिरंगा अभियान को संदर्भित करते हुए कहा है कि भाजपा लोगो पर दबाव बना रही है कि वह तिरंगा खरीदे। भाजपा ने तिरंगा को हाईजैक किया है। मेरा सवाल है क्या आज से पहले भारत के लोगो ने कभी तिरंगा का सम्मान नही किया क्या।
उन्होंने कहा, भारतीय झंडा सिर्फ एक झंडा नही है। यह आजादी के दौरान कांग्रेस पार्टी और भारत के वीर स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किये संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। लेकिन भाजपा ने तिरंगे का राजनीतिकरण किया है और इसे हाइजैक किया है। क्या आज से पहले भारत के लोगो ने तिरंगे का सम्मान नही किया है।
उन्होंने आगे कहा बीजेपी के लोगो ने कश्मीर के लोगो को मजबूर किया है। उन्हें तिरंगा खरीदवाने के लिए तरह तरह उपायों का इस्तेमाल किया है। उनकी इन हरकतों ने कश्मीर में उनकी पकड़ और प्रतिष्ठा को कम किया है।
महबूबा मुफ्ती का यह बयान उस वक्त सामने आया है जब मीडिया में यह बात ट्रेड में है कि बीजेपी के कार्यकर्ता लोगो को केंद्र के हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिये जबरन कोशिश कर रहे हैं। लोगो को जबर्दस्ती तिरंगा खरीदवा रहे हैं और उन्हें उनके घर पर तिरंगा लगाने के लिये मजबूर कर रहे हैं।
Leave a Reply