बीरभूम की घटना पर लोकसभा में रोने लगी भाजपा सांसद

दिल्ली| संसद के दोनो सदनों में आज जमकर हंगामा हुआ है। बीरभूम में हुई हिंसा को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस को जमकर लताड़ लगाई गई। भाजपा समेत हर दल ने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है वही इस मामले में ममता बनर्जी से जवाब मांगा है।

वही बंगाल से भाजपा की सांसद रूपा गांगुली ने राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है और बीरभूम में हुई हत्या को लेकर फुट फुट कर रोने लगी। उन्होंने कहा, हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन चाहते हैं। वहां बड़े पैमाने पर हत्या हो रही है। लोग डर के चलते अपने घर को छोड़कर जाने को तैयार है। आज वहां की स्थिति बेहद खराब है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *