भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी पर फोड़ा बेरोजगारी का बम

भाजपा:- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थानीय सांसद वरुण गांधी अपनी ही पार्टी की आलोचना करते कई बार देखे गए हैं। अब आज इन्होंने एक बार पुनः देश मे बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर अपनी पार्टी को घेरा है। वरुण ने कहा है कि देश मे डेढ़ करोड़ नौकरियों के पद रिक्त है लेकिन युवा बेरोजगारी की पीड़ा से कराह रहा है। उन्हें यह तक नहीं पता है कि आगामी समय मे उनके साथ क्या होने वाला है। 

जानकारी के लिए बता दें पीलीभीत में विधानसभा और विधान परिषद चुनाव के बाद पहली बार स्थानीय सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में दो दिवसीय दौरे पर आए और अपने अस्थाई आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ सभा की। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, हमारी लड़ाई रोजगार और आर्थिक समानता की है। क्योंकि संविधान कहता है कि सभी को समान अवसर प्राप्त होने चाहिए। उन्होंने अपनी सभा मे किसान आंदोलन का भी जिक्र किया।

किन किन बातों से वरुण ने भाजपा को घेरा:-

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा,खाते में पैसे आने थे नहीं आए। रोजगार मिलना था नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी होनी थी नहीं हुई। हम उनसे नई नौकरियों की उम्मीद नहीं लगा रहे हैं। लेकिन जो पहले की भर्ती है उनपर उन्हें काम करना चाहिए। यह सरकार का दायित्व है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *