तिरंगे में भी विपक्ष को बीजेपी दिख रही, राहुल की तिरंगा वाली डीपी पर, मनोज तिवारी

राजनीति: देश आजादी का अमृत काल मना रहा है। भारत को गुलामी से आजाद हुए 75 साल होने को हैं। केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश को जोड़ना चाह रही है। वही अब इस अभियान से राजनीति के फूल खिलते दिख रहे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपनी डीपी में जवाहर लाल नेहरू की तिरंगा वाली तस्वीर लगाई गई है। नेहरू की यह तस्वीर देखकर बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया है।

उन्होंने कहा अब तिरंगा में भी विपक्ष को बीजेपी दिखने लगी है। अब तिरंगा जवाहर लाल नेहरू ने उठा लिया है तो राहुल गांधी नही उठा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा आज राहुल गांधी के पास मौका था वह देश के हीरो बन सकते थे लेकिन उन्होंने इस मौके को गवा दिया। जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी में नेहरू की तिरंगा वाली फोटो लगाते हुए लिखा है कि देश की शान है, हमारा तिरंगा हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा। 

 

कांग्रेस ने आधिकारिक अकाउंट पर तिरंगा की डीपी के साथ लिखा है तिरंगा हमारे दिल में है, लहू बनकर हमारी रगों में है। 31 दिसंबर, 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, ‘अब तिरंगा फहरा दिया है, ये झुकना नहीं चाहिए’ आइए हम सब देश की अखंड एकता का संदेश देने वाले इस तिरंगे को अपनी पहचान बनाएं। जय हिंद

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *