भाजपा पूरी तरह ओबीसी वर्ग के साथ: उदय प्रताप सिहं

मुम्बई । ओबीसी आरक्षण को लेकर पूर्व सीएम देवेन्द्र फड़णवीस के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई । अन्य पिछड़ी जाति ( ओबीसी ) आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज राज्य व्यापी आंदोलन किया गया । मुम्बई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मुम्बई के कई स्थानों पर चक्काजाम आंदोलन सफल रहा । मुम्बई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिहं ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा आने वाले दिनों में भी आंदोलन करने के लिए तैयार है और पार्टी पूरी तरह से ओबीसी वर्ग के साथ है । 

उदय प्रताप सिहं ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के उस बयान का स्वागत किया है,जिसमें कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में उन स्थानों पर ओबीसी प्रत्याशी उतारेगी,जहां इसके पहले ओबीसी आरक्षित सीट रही थी । ओबीसी आरक्षण पर महाराष्ट्र सरकार की ढुलमुल नीति की कड़ी आलोचना करते हुए उदय प्रताप सिहं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में महाराष्ट्र सरकार ने जानबूझकर ओबीसी आरक्षण के पक्ष में,तथ्यों को मजबूती के साथ नही रखा । उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी के हितों की अनदेखी नही होने देगी । इसके लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *