BJP सांसद गौतम गंभीर फंसे Fraud Case में, चार्जशीट दायर

[object Promise]

नई दिल्‍ली। दिल्ली पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर व भाजपा सांसद गौतम गंभीर के साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ साकेत कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया है। ये चार्जशीट फ्लैट खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में फाइल की गई है। पचास से अधिक घर खरीदारों ने शिकायत दर्ज करायी थी।

उनका कहना है कि उन्होंने 2011 में गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक रीयल एस्टेट परियोजना में फ्लैट बुक कराया था। परियोजना नहीं चल सकी. रुद्र बिल्डवेल रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और एचआर इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त तौर शुरू की गई इस परियोजना में कंपनियों ने गंभीर को ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया था।

इस सिलसिले में दोनों कंपनियों के खिलाफ लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का मामला 2016 में दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा है कि परियोजना की निर्माण योजना की मंजूरी की अवधि छह जून 2013 को समाप्त हो गयी थी।

इसके बावजूद डवलपरों ने जून-जुलाई 2014 तक लोगों से बिल्डर-खरीदार अनुबंध करवाए और लोगों से 23 जून 2013 के बाद भी अनधिकृत रूप से पैसे बटोरते रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *