नई दिल्ली । बीजेपी ने शनिवार को अपने लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए दो दिवसीय ‘अभ्यास वर्ग’की शुरुआत की जिसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे।
इसमें प्रधानमंत्री मोदी सांसदों के बीच कुछ पक्तिंयां पीछे बैठे दिखाई दिए. इसके बाद पीएम की यह फोटो चर्चा का विषय बनी हुई है. सोशल मीडिया पर भी यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
आम तौर पर किसी भी बैठक में पीएम मोदी के लिए अलग से कुर्सी की व्यवस्था की जाती है. साथ ही इस कुर्सी को सभी कुर्सियों के आगे ऊंचे मंच पर रखा जाता है।
वहीं आज की इस मीटिंग में पीएम मोदी सांसदों के बीच ही पीछे की लाइन में बैठे । इस फोटो के बारे में कहा गया कि पीएम वहां वाराणसी के सासंद के तौर पर पहुंचे थे और इसी कारण वे बाकी सांसदों के साथ जाकर बैठे।
प्रधानमंत्री के इस कदम के बाद कई बीजेपी सांसदों और कार्यकर्ताओं ने पीएम की तारीफ करते हुए उनकी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इनमें दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और स्मृति ईरानी भी शामिल हैं। इस कार्यशाला में पीएम मोदी ने सांसदों को गुरुमंत्र भी दिया। पीएम ने सांसदों को कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं रखने को कहा।
सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन भाषण देंगे। इस कार्यक्रम में कुल नौ सत्र होंगे । अभ्यास वर्ग में बताया जाएगा कि संसद के भीतर और बाहर सांसदों का आचरण कैसा होना चाहिए । साथ ही जनता से जुड़ने के उपाय भी बताएं जाएंगे ।
सांसदों को यह भी बताया जाएगा कि जनता के बीच रहकर उनके काम करते हुए पार्टी की विचारधारा को कैसे बढ़ाया जाए। इस पर भी चर्चा होगी कि जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को संसद में कैसे रखना चाहिए।
Leave a Reply