BJP प्रत्याशियों की 10वीं सूची जारी, जोशी का कटा टिकट, मेनका और वरुण गांधी की सीटें बदलीं

[object Promise]

नई दिल्ली ।  भारतीय जनता पार्टी  ने उत्तर प्रदेश में पीलीभीत से सांसद केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी एवं उनके पुत्र सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी की सीटों को आपस में बदल दिया है तथा रामपुर से मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा तथा इलाहाबाद से राज्य सरकार में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 29 और पश्चिम बंगाल की 10 लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की। भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की।

बीजेपी की ओर से जारी सूची में चंदौली सीट पर पार्टी के यूपी चीफ महेंद्र नाथ पांडेय को चंदौली, वरुण गांधी को पीलीभीत, मेनका गांधी को सुलतानपुर, इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, रामपुर से जयाप्रदा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।

इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं।

कई वर्तमान सांसदों की बदली गई सीट
बीजेपी ने यूपी की भदोही लोकसभा सीट से वर्तमान में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त को इस बार बलिया सीट से दावेदार बनाया है, वहीं आगरा के सांसद रामशंकर कठेरिया अब इटावा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वर्तमान में सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी अब अपनी मां मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे, वहीं मेनका वरुण की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। बहराइच सीट से वर्तमान सांसद सावित्री बाई फुले के बीजेपी से बगावत करने के बाद अब यहां अक्षयवर लाल गौर को बीजेपी से टिकट मिला है।

पश्चिम बंगाल की 10 सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित
बीजेपी ने मंगलवार शाम पश्चिम बंगाल की भी 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। इनमें ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर सीट से बीजेपी ने निलांजन रॉय को टिकट दिया है। इसके साथ ही बहरामपुर सीट से केजे आर्य, मुर्शिदाबाद से हुमायूं कबीर, रानाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, बानगांव से शांतनु ठाकुर, हावड़ा से आरएस गुप्ता, उलबेरिया से जॉय बनर्जी, कांठी सीट से देबाशीष सामंत, बांकुरा से सुभाष सरकार और बोलपुर से रामप्रसाद दास को प्रत्याशी बनाया गया है।  

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *