लखनऊ/नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत पूरे देश में एक स्पष्ट संदेश देगी। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के अहंकार के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने विकास के लिए मतदान किया है। अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव को सांप्रदायिक बनाने की भरपूर कोशिश की थी और उनका यह घृणित अभियान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
उन्होंने पार्टी की जीत के लिए आप और उसके नेताओं को बधाई दी और उम्मीद जताई है कि यह चुनाव देश की राजनीतिक कहानी को बदल देगी। इस बीच आप की सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत के बाद महीने की दुश्मनी शिष्टाचार में बदल रही है। भाजपा के नेता जो आप के खिलाफ जोरदार चुनाव प्रचार किए थे अब वे केजरीवाल व उनके सहयोगियों को बधाई दे रहे हैं। भाजपा के पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता में वापसी व सभी विजयी विधायकों को बधाई।
मैं उन्हें भरोसा देना चाहता हूं कि दिल्ली का विकास व नागरिकों का कल्याण हर किसी की शीर्ष प्राथमिकता होगी। भाजपा के हरिनगर के उम्मीदवार तजिंदर बग्गा ने भी इसका अनुसरण किया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
केरल में पारंपरिक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी यानी राज्य में सत्तारूढ़ माकपा और कांग्रेस की नेतृत्व वाले विपक्ष ने आप की जीत की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने भाजपा की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए दोषपूर्ण फैसलों को जिम्मेदार ठहराया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि यह फैसला भाजपा द्वारा लिए गए सांप्रदायिक फैसले के खिलाफ एक वोट है, और कांग्रेस को भी इससे सीख लेनी चाहिए।
वहीं कांग्रेस पार्टी के राज्य अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामाचंद्रन ने कहा कि यह परिणाम मोदी के केंद्र में फांसीवाद शासन के खिलाफ एक फैसला है। रामाचंद्रन ने कहा, दिल्ली के मतदाताओं को यह अहसास हुआ कि लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष ताकतों में फूट पडऩे से भाजपा को फायदा होगा। आप द्वारा लोगों के लिए अनुकूल कार्यक्रम में करदाताओं के करोड़ों रुपए का इस्तेमाल किया गया।
Leave a Reply