BJP की नई लिस्ट जारी, भोजपुरी सुपरस्टार ‘निरहुआ’ को अखिलेश यादव के खिलाफ आजमगढ़ से उतारा

[object Promise]

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने छह उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ यूपी के आजमगढ़ से टिकट मिला है.। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली से भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है.।

वहीं मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव के सामने प्रेम सिंह शाक्या को कैंडिडेट बनाया गया है. फिरोजाबाद से चंद्र सेन जादौन, मछलीशहर से वीपी सरोज और मुंबई नोर्थ ईस्ट से मनोज कोटक को टिकट दिया गया है.।

[object Promise]
अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे दिनेश लाल यादव

वहीं, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस से एमएलसी रहे दिनेश प्रताप सिंह पिछले साल अप्रैल में बीजेपी में शामिल हो गए थे। 2014 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके अजय अग्रवाल को इस बार टिकट नहीं दिया है। इससे पहले अजय अग्रवाल ने बीजेपी को चेतावनी दी थी कि अगर उनका टिकट कटा तो वैश्य समाज बीजेपी के खिलाफ चला जाएगा।

इसके अलावा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए निरहुआ आजमगढ़ सीट पर यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव को टक्कर देंगे। वर्तमान में आजमगढ़ से सपा संगरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद है। बता दें कि 2014 में इस सीट से मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़े थे और बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी। इस बार एसपी-बीएसपी का गठबंधन है और कांग्रेस ने गठबंधन के बड़े नेताओं के खिलाफ कैंडिडेट ना उतारने का ऐलान किया है। ऐसे में मुख्य मुकाबला एसपी और बीजेपी के बीच ही होना है।

खास बात यह है कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ कुछ समय पहले तक समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ काफी अच्छे संबंध थे. साल 2016 में यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निरहुआ को यश भारती सम्मान से नवाजा था।

आजमगढ़ लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के गढ़ से कम नहीं हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के वोट बैंक पर सेंध मारना निरहुआ के लिए काफी मुश्किल हो सकता है. सीट पर काफी संख्या में मुस्लिम और दलित वोटर्स हैं, जो अधिकांश महागठबंधन को वोट देगा।. हालांकि अगर निरहुआ का स्टारडम चल गया तो भारतीय जनता पार्टी के लिए जरूर फायदा पहुंचा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *