समलैंगिक विवाह को सुरक्षा देने के लिए पास हुआ विधयक

Same-Sex Marriage: समलैंगिक विवाह अब वैसे तो आम बात है लेकिन समाज अभी भी इसे स्वीकार नही करता है ओर जो लोग समलैंगिक संबंधों में होते हैं उन्हें बहुत ओछी नजरो से देखता है। वही विकासशील देश अमेरिका एक बार पुनः समलैंगिक विवाह को लेकर चर्चा में आ गया है। क्योंकि अमेरिका में यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने समलैंगिक विवाह को संघीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक विधेयक पारित किया है। 

अमेरिका में यह विधयक यह विधेयक 267 में 157 वोटों से पारित हुआ। इस विधयक को रिपब्लिकन पार्टी के 47 सांसदों ने अपना समर्थन दिया है। लेकिन इस बिल को अभी सीनेट की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव से बिल पारित होने के बाद सीनेट में रखा जाएगा। जहां इसे रिपब्लिकन पार्टी के 10 वोटों की जरूरत होगी। वहीं 100 सदस्यों वाले सीनेट में डेमोक्रेट्स पार्टी के 50 सदस्य हैं।
जानकारी के लिए बता दें अमेरिका की संसद में यह बिल समलैंगिक जोड़ो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। रेस्पेक्ट फॉर मैरिज एक्ट अमेरिका राज्यो को दूसरे राज्य के किये वैध विवाह को मान्यता देगा। इसके अलावा यह एक्ट समान लिंग के विवाह को सुरक्षा प्रदान करेगा। जानकारी के लिए बता दें विधेयक 1996 के विवाह अधिनियम के रक्षा अधिनियम को निरस्त करता है, जिसमें विवाह को एक पुरुष और एक महिला के बीच के मिलन के रूप में परिभाषित किया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *