बिहार : बैंक में चल रही थी शराब पार्टी, मैनेजर सहित तीन लोग गिरफ्तार

सुपौल. बिहार में लाख सख्ती किए जाने के बावजूद भी लोग शरारबबंदी के कानून (No Liquor Policy) का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. ताजा मामला सुपौल से जुड़ा है जहां पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) में शराब की पार्टी हो रही थी. पीएनबी के पीपरा खुर्द ब्रांच में हुई इस पार्टी के दौरान ही पुलिस का छापा पड़ा जिसमें मैनेजर सहित अन्य तीन स्टाफ को पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार होने वाले लोगों में पीएनबी के मैनेजर ,असिस्टेंट मैनेजर, क्लर्क और रिलेशनशिप मैनेजर (Relationship Manager) शामिल हैं.

इन लोगों की बैंक परिसर के अंदर ही शराब पार्टी चल रही थी जिसमें गुप्त सूचना पर सदर पुलिस ने खलल डाल दिया ओर विदेशी शराब की एक बोतल के साथ सभी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद सभी की सदर थाने में ब्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई जिसमें सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है. पुलिस ने मौके से दो खाली बोतल, एक पानी की बोतल ओर 4 मोबाईल भी जब्त किया है. सभी बैंक कर्मी  बैंक अवधि समाप्त होने के बाद जाम छलका रहे थे .इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी .

पुलिस जब बैंक के अंदर पहुंची तो सभी लोग शराब पी रहे थे. इस घटना को लेकर आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां शाखा का काम खत्म होने के बाद रोजाना जाम छलकता था. पुलिस की मानें तो एक घंटे पहले से ही शराब की पार्टी चल रही थी. इधर कर्मीयों के पकड़े जाने से बैंक का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है. दरअसल जिले में शराबबंदी के बाबजूद कई लोग रोजाना जाम छलका रहे हैं. नेपाल और झारखण्ड सहित हरियाणा निर्मित शराब यहां महंगे दामों पर आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिसकी वजह से शराब के शौकीन रोजाना जाम छलका रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *