Bihar में Flood से हालात बेकाबू, Deputy CM Sushil Modi के घर में घुसा पानी

[object Promise]

पटना। पटना में नेता और मंत्रियों के आवास तक में पानी भरा हुआ है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तीन दिन से अपने पुश्तैनी घर में फंसे हुए थे, जिनका सोमवार की दोपहर रेस्क्यू कराया गया।

बारिश और बाढ़ प्रभावित जिलों में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। नीतीश सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए वायुसेना से दो हेलिकॉप्टर मांगे हैं। साथ ही शहर से पानी निकालने के लिए कोयला मंत्रालय से पंप भी मांगा है।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के अनुसार, वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर पटना पहुंच चुका है। बिहार में भारी बाढ़ से हालात पूरी तरह से बेकाबू हो चुके हैं। पटना में हालत गंभीर हैं, सेना बचाव कार्य के लिए बुलाई गई है।

बाढ़ का पानी राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के पैतृक घर में भी घुस गया और वे तीन दिनों तक घर में कैद रहे. बाद मे उन्हें आज सोमवार 30 सितम्बर की दोपहर रेस्क्यु किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर बिहार में दिख रहा है।

बिहार के भागलपुर, खगडिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, बांका, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, दरभंगा, वैशाली और मुंगेर को रेड कैटगरी में रखा गया है।

इसके अलाा अन्य कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में प्राकृतिक आपदा है. कोई परेशान न हों, जो जहां भी फंसे हैं, उनका रेस्क्यू कराया जाएगा।

बिहार सरकार के पीछे भारत सरकार खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी. केंद्र सरकार मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बारिश और बाढ़ से मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना जताई है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं और कई लोगों की मौत की खबरें हैं। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीडिघ्त लोगों के लिए राहत और बचाव कार्य में तत्काल जुट जाने की अपील की है।

[object Promise]
पटना में सवारियां ले जाता एक रिक्शा चालक

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *