Bihar : तीन दिन के अंदर दो मशहूर उद्योगपतियों को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भूना

[object Promise]

दरभंगा/पटना। बिहार के हाजीपुर में गुरुवार को मशहूर उद्दोगपति गोपाल खेमका के बेटे भाजपा नेता गुंजन खेमका की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से सभी सकते में थे कि शनिवार को दरभंगा में बदमाशों ने शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक को भी गोलियों से भून डाला. बिहार में बदमाशों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं.।

केवल तीन दिन के अंदर दो मशहूर उद्योगपतियों को बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. गुरुवार को बदमाशों ने मगध अस्पताल के मालिक मशहूर उद्दोगपति गोपाल खेमका के बेटे और भाजपा नेता गुंजन खेमका की हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में उन्हीं की फैक्ट्री के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या से पूरा बिहार और सभी व्यापारी सकते में थे. इसी के बाद शनिवार को दरभंगा में भी ऐसी ही वारदात हुई. बदमाशों ने शनिवार को अंधाधुंध फायरिंग करके शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक कुशेस प्रसाद शाही को गोलियों से भून डाला.।

शाही शनिवार की सुबह घर से अपनी कार से रानीपुर स्थित प्लांट जा रहे थे। वे कार खुद ड्राइव कर रहे थे। अभी दिल्ली मोड़ से दो किमी आगे प्लांट के पास पहुंचे ही थे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने कार के सामने से उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वे वहीं लुढ़क गए। उसके बाद बदमाशों ने कनपटी में भी एक गोली मारी।

गोली की आवाज सुनकर प्लांट से कई कर्मी दौड़कर पहुंचे। सामने में मालिक को खून से सना देख सभी चीखने-चिल्लाने लगे। आनन-फानन में उन्हें सभी ने डीएमसीएच पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार के शरीर और कार पर गोलियों के निशान को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि हमलावरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए एके-47 का इस्तेमाल किया है।

बता दें की शाही कंस्ट्रक्शन कई जगहों पर सड़क निर्माण का काम करती है. शुरुआती जांच में पुलिस ने शाही की हत्या का कारण रंगदारी बताया है. गुंजन खेमका की ही तरह शाही की हत्या भी घर से आफिस जाने के रास्ते में की गई. मर्डर करने के बाद अपराधी आसानी से मौके से फरार हो गए. ये हत्या सरेआम और दिन के उजाले में सुबह साढ़े दस बजे के करीब की गई. पूरा दरभंगा शहर इस हत्या से हैरान हो गया. व्यापारियों में सनसनी फैल गई. सभी खौफ में आ गए. इसके बाद नीतीश सरकार की कानून व्घ्यवस्घ्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया. रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा और कह, ‘क्या जब एके-47 लेकर अपराधी मुख्यमंत्री निवास में घुस जायेंगे तब माना जाएगा कि बिहार में अपराध बढ़ रहा है.’ बता दें कि हाजीपुर में गुंजन खेमका की हत्घ्या मामले में भी पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिले हैं. अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है कि हत्घ्या क्घ्यों और किसने की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *