जलशक्ति मंत्री बने स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश के हर घर को शुद्ध जल देने की घोषणा कर दी है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2024 तक हर घर मे नल से शुद्ध जल पहुचाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार शुद्ध जल संकट को खत्म करने के लिए प्रतिबंध हैं। उन्होंने बताया कि खेतो की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिले।
स्वतंत्र देव ने ये सभी बाते सोमवार को भाजपा मुख्यालय पर सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत जलशक्ति विभाग की आगमी योजनाओं और उपलब्धियो के बारे में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर तक नल से जल पहुँचाया जाएगा। इस योजना का सबसे पहले लाभ, बुंदेलखंड सहित 66 जिलों को मिलेगा।
साथ ही उन्होंने घोषणा कि, की नदियों के जल का सदुपयोग करके उसे किसानों के खेतों तक पर्याप्त मात्रा में पहुचाया जाएगा।
उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि बीते केवल दो सालों में 49 फीसदी घरों में शुद्ध जल पहुँचाया गया है। प्रदेश के आर्सेनिक और जेईई प्रभावित क्षेत्रों के 28008 घरों में पेयजल की आपूर्ति को पूरा किया जाएगा।
Leave a Reply