बिहार: वैसे तो चुनाव से पहले राजनेता कई बड़े बड़े दाव खेलते हैं और ऐसे पत्ते अपनी राजनीति में खोलते हैं जो सभी को चौका देते हैं। लेकिन अब बिहार चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में पहुँच कर सबको बड़ा झटका दिया है। अभी इस संदर्भ में यह खुलासा तो नहीं हुआ कि नीतीश कुमार रबड़ी देवी की इफ्तार पार्टी में क्या गए लेकिन जब से उन्होंने यह किया है बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है। विपक्ष तिलमिला उठा है कि आखिर नीतीश कुमार अब कौन सा बड़ा दाव खेलने की फिराक में हैं।
वही नीतीश के रबड़ी देवी से मिलने के बाद बिहार की राजनीति में ऐसी हलचल मची की लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने यह घोषणा कर दी की वह बिहार में सरकार बना रहे हैं। उन्होंने संकेत दिए हैं कि राजनीति में बड़े बड़े झटके लगना कोई बड़ी बात नहीं है यहां परिवर्तन होता रहता है इस बार बिहार में भी बड़ा परिवर्तन होगा।
नीतीश कुमार जब इफ्तार पार्टी पहुंचे तो वहां तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, रबड़ी देवी और मीसा भारती मौजूद थे। नीतिश कुमार ने इन सबके साथ बैठक की। हालांकि अभी इस बैठक के पीछे के रहस्य का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इन बैठक ने सियासी गलियारों में उथल पुथल मचा दी है और अब सब यह अटकलें लगा रहे हैं कि बिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक दल कोई बड़ा दाव खेलने की फिराक में हैं।
Leave a Reply