बीबीसी की मोदी पर बनी डाक्यूमेंट्री प्रोपेगैंडा, सुनक ने कही बड़ी बात

देश- बीबीसी द्वारा गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री सवालों के घेरे में है। ब्रिटिश सरकार और भारत सरकार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के खिलाफ भ्रामक प्रचार बताते हुए प्रोपेगैंडा करार दिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अमरिंदर बागची ने कहा, हम यह तो नहीं जानते कि यह डाक्यूमेंट्री क्यों बनाई गई है। लेकिन यह गलत है। निष्पक्ष है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार है। यह डाक्यूमेंट्री भारत विरोधी है। यह भारत की नकारात्मक छवि स्थापित कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, डॉक्यूमेंट्री से स्पष्ट है कि इससे जुड़े लोग एक विशेष संगठन से सम्बंध रखते हैं। यह उचित नहीं है। यह गुलामी के एजेंडे को दर्शाता है। यह उचित नहीं है।
बीबीसी की डाक्यूमेंट्री पर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक कहते हैं कि इसमें जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है। उससे मैं असहमत हूँ। ब्रिटिश सरकार की स्थिति साफ है हम दुनिया के किसी भी कोने में होने वाली हिंसा को सहन नहीं करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें गुजरात दंगे के परिपेक्ष्य में बनी यह डाक्यूमेंट्री 17 जनवरी को बीबीसी के यू ट्यूब पर आई थी। इसका दूसरा एपीसोड 24 जनवरी को आना था। लेकिन उससे पूर्व ही उसे डिलीट कर दिया गया। इस डाक्यूमेंट्री के डिस्क्रिप्शन में लिखा था कि यह मोदी और मुस्लिम अल्पसंख्यक के मध्य के तनाव पर प्रकाश डालती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *