[object Promise]
भारतीय सेना ने पिछले 36 घंटों में केरन सेक्टर में पाकिस्तानी बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) के एक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 5 से 7 पाकिस्तानी सेना के जवानों/आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। उनके शव अभी एलओसी पर पड़े हैं, भारी गोलीबारी के कारण अभी तक उन्हें वापस नहीं लिया गया है। न्यूज एजेंसी ने सेना के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।
वहीं जम्मू कश्मीर में आज लगभग 8:15 पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लघंन किया गया। पाकिस्तान ने पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीमा पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।
Leave a Reply