Babita Phogat ने खोला करण जौहर के खिलाफ मोर्चा, ट्विटर पर शुरू हो गया #bycottkarnjohrgangmovie

[object Promise]

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं लेकिन अपने पीछे सवालों की एक लम्बी लिस्ट छोड़ गए। अब उन सवालों का पोस्टमार्टम शुरू हो चुका है। शेखर कपूर ने इशारों इशारों में तो कंगना रनौत ने खुल्लम खुल्ला कह दिया कि सुशांत को ऐसा करने के लिए मजबूर बॉलीवुड की कैम्पबाजी ने किया। उसके बाद से बड़े बैनर ख़ास कर करण जौहर लोगों के निशाने पर है।

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत ने 7 फ़िल्में साइन की थी लेकिन उसके बाद 6 फिल्मों से उन्हें निकाल दिया गया। पहलवान बबीता फोगाट ने भी करण जौहर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और उसके बाद ट्विटर पर बायकॉट करण जौहर ट्रेंड करने लगा। बबीता फोगाट (Babita Phogat) ने साफ़ साफ़ करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये इंडस्ट्री किसी के बाप की है क्या?

बबीता ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘करण जौहर कौन है ? क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में. इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री। इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते? एक हमारी शेरनी बहन कंगना राणावत है जो इसको जवाब देती है. इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकट करो ।

करण जौहर कौन है??क्या गंदगी फैला रखी है इसने फिल्म इंडस्ट्री में।इसकी बपौती है क्या फिल्म इंडस्ट्री इसको मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं देते?एक हमारी शेरनी बहन कंगना राणावत है जो इसको जवाब देती है।इस गैंग की सभी फिल्मों का बायकट करो। #bycottkarnjohrgangmovie

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किये और करण जौहर की बखिया उधेड़ दी. एक अन्य ट्वीट में बबीता ने लिखा, ‘अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए नहीं फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अब समय आ गया है फिल्म इंडस्ट्री को चुनिंदा परिवारों की गिरफ्त से बाहर करवाया जाए। सभी देशवासियों को एकजुट होकर भाई भतीजावाद करने वालों की फिल्मों को देखना बंद किया जाए नहीं फिर पता नहीं कितने छोटे शहरों से गए लोगों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।#nepotisminbollywood

बबीता के ट्वीट के बाद ट्विटर पर #bycottkarnjohrgangmovie ट्रेंड करने लगा और लोगों ने कारन जौहर की बखिया उधेड़ दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *