अयोध्या/नई दिल्ली। देश का सबसे चर्चित और विवादित अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में आज सुबह साढ़े दस बजे सर्वोच्च न्यायालय में अपना फैसला सु्नाएगा। आपको बताते जाए कि सुनवाई पूरी करने के बाद देश की शीर्ष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
LIVE अपडेट…
– सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।
- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर पर पुलिस के आलाधिकारियों की बैठक बुलाई है।
-सुप्रीम कोर्ट में वकीलों का आना शुरू हो गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।
- शिया वक्फ बोर्ड के वकील अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि सबसे पहले शिया वक्फ बोर्ड के केस पर फैसला आएगा। उन्होंने कहा कि मीर बाकी शिया था और किसी भी शिया द्वारा बनाई गई मस्जिद को सुन्नी को नहीं दिया जा सकती। यही अपील शिया वक्फ बोर्ड की है।
-चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुआई में सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की विशेष पीठ चार सूट पर फैसला सुनाएगी। सूट नंबर 1 गोपाल सिंह विशारद से जुड़ा है, दूसरा निर्मोही अखाड़ा, तीसरा सुन्नी वक्फ बोर्ड और चौथा सूट रामलला विराजमान से जुड़ा हुआ है।
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने से पहले इस मामले में निर्णय आ जाएगा। न्यायमूर्ति गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। वैसे तो अदालत किसी भी दिन बैठ सकती है, मामले को सुन सकती है और फैसला दे सकती है लेकिन फिर भी 17 नवंबर को रविवार है और सामान्यत: इतने बड़े मामलों में फैसला अवकाश के दिन नहीं आया करता। साथ ही जिस दिन न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो रहे हों, उस दिन भी बड़े मामलों में फैसले आमतौर से नहीं सुनाए जाते। इससे पहले 16 नवंबर को शनिवार का भी अवकाश है।
Leave a Reply