AYODHYA VERDICT:हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए अयोध्या फैसले को, प्रधानमंत्री माेदी ने ट्वीट कर कही ये बात

AYODHYA VERDICT:हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए अयोध्या फैसले को, प्रधानमंत्री माेदी ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने ट्वीट करके अयोध्या फैसले पर कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला कई वजहों से महत्वपूर्ण है। यह बताता है कि किसी विवाद को सुलझाने में कानूनी प्रक्रिया का पालन कितना अहम है। हर पक्ष को अपनी-अपनी दलील रखने के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया गया। न्याय के मंदिर ने दशकों पुराने मामले का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अयोध्या पर अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति हो या रहीमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। देशवासियों से मेरी अपील है कि शांति, सद्भाव और एकता बनाए रखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *