औरंगजेब नायक नहीं खलनायक था, इतिहासकार गए भूल:- मनोहर लाल खट्टर

Manohar lal khattar: सिख गुरु तेंग बहादुर की 400 वीं जयंती पर एक सभा को सम्बोधित करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि औरंगजेब खलनायक था सभी को देश के नायकों को याद रखना चाहिए। वही 7 दशक पहले देश के लोगो को मिली आजादी के बाद भी यह लोगो को नहीं बताया गया। 

तेंग बहादुर ने धार्मिक अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने धार्मिक अधर्म के खिलाफ आवाज उठाई। स्वतंत्रता और मानवता के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। इतिहास कहता है कि कश्मीरी पंडितों का एक समूह गुरु तेंग बहादुर से मिलने आया था कि उन्हें औरंगजेब की हुकूमत से बचाया जा सके और जबरन धर्मांतरण को रोका जा सके। 
उन्होंने आगे कहा, हमारे इतिहास में नायक और खलनायक दोनो है। हमे नायकों को याद रखना चाहिए और खलनायकों को नकारना चाहिए। क्योंकि इतिहासकार ने खलनायकों को एक अच्छे रूप में ढाल कर प्रस्तुत किया है। जबकि वह नायकों को भूल गए हैं जो उचित नहीं है। हमे अपने इतिहास को समझने की आवश्यकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *