शाह चेराग तीर्थ पर हमलावर ने बरसाई गोलियां, 15 की मौत

डेस्क। ईरान के शीराज शहर में एक सिरफिरे हमलावर ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अब तक 15 लोगों की मौत भी हो गई है, वहीं कई लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं।
साथ ही जानकारी के अनुसार यह हमला शिया के एक धार्मिक स्थल पर किया गया था वहीं हमले के वक्त काफी लोग धार्मिक स्थल पर मौजदू भी थे।
यूएस न्यूज ने ईरानी राज्य समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले ने बताया कि शीराज के शाह चेराग तीर्थ पर हुए इस हमले में करीब दस लोग घायल भी हुए हैं।
वहीं ईरान की न्यायपालिका से जुड़े एक मीडिया आउटलेट ने कहा कि तीन हथियारबंद लोग ईरान के दक्षिणी शहर शीराज में स्थित धार्मिक स्थल में शाम करीब 5:45 बजे दाखिल भी हुए और उन्होने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *