तुर्की में हुआ हमला 6 लोगो की मौत 81 घायल

विदेश– तुर्की के शहर इस्तांबुल में एक महिला हमलावर ने आत्मघाती हमले से सभी को डरा दिया है। हमला काफी भयानक था। यह तुर्की के उस इलाके में हुआ जो काफी व्यस्त माना जाता है। इस हमले में मौके पर 6 लोगो की मौत हो गई और 81 लोग इस हमले में घयाल हुए हैं।
घटना की पुष्टि उप राष्ट्रपति फुआत ओक्टे ने की है। उन्होंने कहा है कि आत्मघाती हमले में तुर्की के शहर इस्तांबुल का माहौल बिगाड़ दिया है। कई लोग इस हमले की चपेट में आ गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। उनका इलाज जारी है।
हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा यह हमला बेहद डरावना था। इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलिकया ने ट्वीट किया हमला करीब 4:30 मिनट पर हुआ है। अभी तक इस बात की पुष्टी नही हुई है कि इस हमले के पीछे अमुख कारण क्या था। हालाकि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इसके पीछे क्या कारण थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *