अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिकी और नाटो देशों की सेना अपने देश के नागरिकों, महिलाओं को तवज्जो देकर बाहर निकाल रहे

काबुल

अफगानिस्तान (Afghanistan) में 20 साल बाद तालिबान (Taliban) लौट आया है. इसके साथ ही लौट आया है दहशतगर्दी, खौफ का माहौल और क्रूरता. यही कारण है कि अफगानी लोग किसी भी सूरत में बस देश छोड़ना चाहते हैं. देश छोड़ने के इरादे से हजारों अफगानी काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं. मगर उनके निकलने के रास्ते बंद हैं. सभी कमर्शियल फ्लाइट फिलहाल बंद है. काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा अमेरिकी सैनिकों के हाथ में हैं. यहां से सिर्फ विदेशियों और अमेरिकियों को भी आर्मी फ्लाइट से निकाला जा रहा है. इस बीच काबुल एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं एयरपोर्ट में घुसने के लिए अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगा रही हैं.

काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिकी और नाटो देशों की सेनाओं ने बैरिकेडिंग की हुई है. ये सभी सिर्फ अपने देश के नागरिकों को तवज्जो देकर बाहर निकाल रहे हैं. इसी बीच कुछ अफगानी महिलाएं एयरपोर्ट में आने देने की गुहार लगा रही हैं.

वीडियो में सुना जा सकता है कि महिला रोते-बिलखते हुए कह रही है कि हेल्प, तालिबानी आ रहे हैं. लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी अमेरिकी सैनिक ने गेट नहीं खोला. महिलाएं हाथ जोड़कर विनती करती रहती हैं.काबुल एयरपोर्ट पर करीब पचास हजार से ज्यादा अफगानिस्तानी मौजूद हैं, जो देश छोड़कर जाना चाहते हैं. क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वो यहां रुकते हैं तो तालिबान के लड़ाके उन्हें मार डालेंगे.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *