नई दिल्ली। नरेला में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र मान की 26 गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। घटना के समय वह कार से लामपुर रोड से गुजर रहा था।
रविवार 8 सितम्बर को एक शख्स को बदमाशों ने सरेआम गोलियों से भून डाला था। हथियारों से लैस बदमाशों ने उसे 26 गोलियां मारी और हत्या कर फरार हो गए थे. यह वारदात दिल्ली के नरेला की थी।
अब उसी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीरेंद्र पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज थे और वह नरेला औद्योगिक क्षेत्र थाने का घोषित बदमाश था। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र मान खेड़ा गांव में रहता था।
वह रविवार की सुबह कार से लामपुरा रोड से गुजर रहा था, तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां मारीं।
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिन के 10 बजे नरेला में वीरेंद्र मान अपनी फॉर्च्यूनर कार से चैराहे पर आते हैं। तभी 3-4 हमलावर अचानक उनकी कार के पास आते हैं और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हैं।
बदमाश वीरेन्द्र मान को पूरी 26 गोली मारते हैं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो जाती है. इस वारदात में हमलावरों ने करीब 40 गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 26 गोलियां उन्हें लगी।
इस मामले में दिल्ली के नंबर 1 वॉटेंड क्रिमिनल जितेंद्र गोगी का नाम सामने आया है, जिस पर 5 लाख का ईनाम है।
Leave a Reply