छह साल की बच्ची से रेप करने वाला 12 घंटे मे हुआ गिरफ्तार,पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

रिपोर्ट-दीपक कश्यप(सहारनपुर)

थाना जनकपुरी प्रभारी अवनीश गौतम के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम द्वारा आज एक बडी कामयाबी हासिल करते हुए 6 साल की बच्ची के रेप के आरोपी को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल।
आपको बता दें,कि बूंदों का चौक निवासी शमशू पुत्र साजिद उर्फ एजाज द्वारा कल शाम एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप कर फरार हो गया था।जिस वाक्य की रिपोर्ट बच्ची के परिजनों द्वारा थाना जनकपुरी में लिखा दी गयी थी।उसी रिपोर्ट के आधार पर थाना जनकपुरी के दबंग उप-निरीक्षक मदन पाल द्वारा अपनी पुलिस टीम कांस्टेबल कविन्द्र तथा सुभाष चंद के साथ आज सुबह लगभग 8,30 बजे एक जाल बिछाया गया तथा इस अपराधी के घर पर छापेमारी कर इसे गिरफ्तार कर लिया गया।हम आपको यह भी बता दें,कि इस साहसिक पुलिस टीम द्वारा इस बलात्कार के आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उक्त रेप के आरोपी शमशू का आईपीसी की धारा 376 तथा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेजा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *