मलबे में जिंदा बचे लोगो को खोजने के लिए सेना ने लगाए रडार

अमरनाथ:- अमरनाथ के पास बादल फटने से कई लोगो की जान चली गई , कई लोग गम्भीर रूप से इस हादसे में घयाल हुए ओर कई लोग लापता हो गए। लापता लोगो का पता लगाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वही रविवार को सेना ने इन लापता लोगो को खोजने के लिए रडार लगाए थे। भारतीय सेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जेवर 4 हजार रडार लगाया गया था। यह कल दोपहर से ही अपना काम कर रहे हैं। यह लगातार यह पता लगाने की कोशिश में लगे थे कि अगर मलबे के नीचे कोई जीवित बचा है तो उसका पता लगाया जा सके। 

जानकारी के लिए बता दें जिस जगह बादल फटा है वहां लगातार बचाव अभियान जारी है। अभी जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम में बेस कैंप किया था। उन्होंने लोगो को आश्वासन दिया था कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें बचाने व राहत पहुंचाने के लिए कैप चलाया है। हम उन लोगो के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं जिन लोगो ने अपनी जान गवा दी। वही मरम्मत कार्य चल रहा है जल्द ही रास्ते को सही करके अमरनाथ यात्रा पुनः शुरू की जाएगी। 
जानकारी के लिए बता दें बादल फटने से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। कहा गया है कि अगले आदेश से पूर्व यह यात्रा नही शुरू की जायेगी। लेकिन तीर्थयात्रि बेस कैंप में इसके पुनः शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बदल फटने से घयाल यात्रियों में से 35 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वही 17 लोगो का अभी अस्पताल में इलाज जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *