अर्पिता के अलावा 6 अन्य महिला मित्रों को पार्थ देते थे गिफ्ट में महंगी कार, फ़्लैट और नकदी

Arpita mukharji Partha Chatterjee: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया है। अर्पिता के दोनो बंगलो से ईडी ने 55 करोड़ की नकदी बरामद की है। इस मामले में लगातार दोनो से पूंछताछ चल रही है। वही अब ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि पार्थ चटर्जी की अन्य 6 महिला मित्रों का नाम सामने आया है। अर्पिता मुखर्जी की तरह पार्थ चटर्जी अपनी अन्य महिला मित्रों को महंगी गाड़ी, फ्लैट और नगदी गिफ्ट में दिया करते थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब ईडी पार्थ चटर्जी की महिला मित्रों से पूंछताछ कर सकती है। कहा जा रहा है कि पार्थ की महिला मित्रों ने भारत के अलावा बांग्लादेश में सम्पति खरीद रखी है। ईडी इसकी जांच कर रही है दावा किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर इनकीं सम्पत्ति को सील किया जा सकता है। ईडी लगातार इस मामले में नए खुलासे कर रही है।
कल ईडी ने अर्पिता मुखर्जी से पूंछताछ के बाद कहा था कि अर्पिता ने यह दावा किया है कि जिस फ्लैट से नगदी बरामद हुई है। वहाँ उन्हें जाने की अनुमति नहीं थी उस फ्लैट में सिर्फ पार्थ चटर्जी व उनके कुछ करीबी जा सकते थे। ईडी ने इस सम्बंध में पार्थ चटर्जी से पूंछताछ करने की बात कही है। वही अगर वह इस दावे का विरोध करते हैं तो दोनो को आमने सामने बिठाकर इस मामले में पूंछताछ की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *