दिल्ली दंगा: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की गुत्थी सुलझ नहीं रही है। इस दंगे में 21 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और इन्हें रविवार शाम रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने इस हिंसा के मुख्य आरोपी आंसर और असलम को पुलिस रिमांड पर एक दिन के लिए भेज दिया है। जबकि बाकी आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी आंसर और असलम को 15 तारीख की शोभा यात्रा के बारे में जानकारी थी। इन्होंने अपनी रणनीति बनाई और दंगे की साजिश रची। वही असलम पर सजीश के दौरान गोली चलाने का आरोप है। वही पुलिस ने बताया है कि जांच में असलम के पास से बंदूक बरामद हुई है। इस बंदूक को हिंसा के दौरान उपयोग किया गया है।
जाने कहां से मिले सबूत:-
दिल्ली दंगे के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज खंगालने से हुई है। आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। पुलिस ने दावा किया है वह जल्द ही मामले की तह तक जाएगी। लेकिन मुख्य आरोपी के रूप में इस मामले में आंसर और असलम को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
Leave a Reply