नई दिल्ली। पंजाब की राजनीति में एक नया मोड आ सकता है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर सकते हैं। इतना ही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाक़ात कर सकते हैं।
Read More :CM योगी मंत्रिमंडल में 7 नए कैबिनेट सदस्यों को उनके विभाग सौंपे गए, Jitin Prasada को मिला Technical Education Ministry
आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी के बाद यही कयास लगाए जा रहे थे कि वे कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। पंजाब में शुरू हुआ सियासी बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और ना कांग्रेस की मुसीबत खत्म हो रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब से इस्तीफ़ा दिया है तब से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
Read More :30 लोगों पर एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, 26 आरोपी गिरफ्तार
कहा तो ये भी जा रहा है कि कैप्टन की नाराजगी मुख्यमंत्री कुर्सी जाने से कम और नवजोत सिंह सिद्धू के बढ़ते कद से ज्यादा है। हालांकि अब जो खबर सामने आ रही है वो कांग्रेस के लिए और मुसीबत साबित हो सकती है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जब पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था तब उन्होंने कहा था कि उन्हें तीन-तीन बार दिल्ली बुलाकर उनको अपमानित किया गया।
Read More :साउथ Actress सामंथा अक्किनेनी ने Femina’s Fabulous 40 की लिस्ट में बनाई अपनी जगह
अमरिंदर ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जमकर क्लास लगाई थी। कैप्टन ने और जो भी कुछ कहा था उससे ये समझा जा सकता है कि वे कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से खासे नाराज है। इसके साथ ही कैप्टन ने इस तरफ भी इशारा कर दिया था कि उनका भी रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है।
कुछ दिन पहले जब मीडिया ने उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा था तो उस वक्त भी उन्होंने सीधा जवाब नहीं था। इतना ही नहीं कुछ दिनों के बाद अमरिंदर सिंह ने गांधी परिवार पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को अनुभवहीन नेता बता डाला। जिसके कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा गया और पार्टी के कई नेता राहुल-प्रियंका के समर्थन में आ गए और कैप्टन को ही नसीहत देने लगे।
Leave a Reply