नई दिल्ली. बशीर वानी को लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। 3 जनवरी से लापता मन्नान वानी के एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है, इस तस्वीर में मन्नान के हाथ में ऑटोमैटिक राइफल है और उस फिर उसके हिज़बुल में शामिल होने की बात लिखी हुई है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लापता पीएचडी छात्र मनान वानी की तलाश में यूपी पुलिस ने यूनिवर्सिटी में छापेमारी शुरू की है. एसएसपी के नेतृत्व में जिला पुलिस की एक टीम हॉस्टलों में जाकर मनान वानी की तलाश कर रही है. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मनान को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है.
इस बीच एडीजे कानून और व्यवस्था आनंद कुमार ने पुष्टि की है कि मन्नान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का छात्र है. उसके साथ ही हॉस्टल के कमरे में रहने वाला एक अन्य छात्र मुजम्मिल भी पिछले चार महीने से लापता है. हॉस्टल के मेस वाले ने बताया कि मन्नान को दो जनवरी को अंतिम बार देखा गया था.
Read More :पूरी दुनिया हैरान रह गई यह जानकर कि यह महिला अपना दिल सीने में नहीं, अपने बैग में लेकर घूमती है !
बता दें, एएमयू के पीएचडी के छात्र मनान वानी ने कथित रूप से आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन जॉइन कर लिया है. बताया जा रहा है कि एसएसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल हॉस्टल हबीब हॉल में छात्र के कमरे की तलाशी में जुटा हुआ है. इस बीच एएमयू के छात्र के आतंकी संगठन में शामिल होने की अटकल से विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में हड़कंप मच गया है. एएमयू प्रशासन मनान वानी के मामले पर चुप्पी साधे हुए है. साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर रहा है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मनान वानी पिछले 5 साल से AMU में रहकर MPhil की डिग्री ली थी. फिलहाल वो पीएचडी कर रहा था.
रिसर्च स्कॉलर मनान के आतंकी बनने की खबरें इसलिए भी चौंकाने वाली हैं क्योंकि वो एक उच्च शिक्षित युवा है.पिछले साल घाटी में आई बाढ़ के बाद उसने जीआईएस तकनीक और रिमोट सेंसिंग को लेकर एक रिपोर्ट बनाई थी जिसके लिए उसे पुरस्कार भी मिला था.
हालांकि उसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वो सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के रहार पर आ गया है.
Leave a Reply