International news:- आज भारत मे हर और मतभेद देंखने को मिल रहा है हिन्दू और मुस्लिम ईश्वर व अल्लाह के नाम पर एक दूसरे से झगड़ रहे हैं। वही आज हम आपको एक ऐसे मुस्लिम देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के नोट पर गणेश की तस्वीर लगी हुई है। असल में जिस तरह हमारे यहाँ के नोट पर गांधी की तस्वीर है और पाकिस्तान के नोट पर जिन्ना की तस्वीर है ठीक उसी प्रकार इंडोनेशिया के नोट पर गणेश की तस्वीर छपी हुई है।
इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जहाँ की आधे से अधिक आबादी इस्लाम का अनुसरण करती है लेकिन इसके बाबजूद यहाँ के 20 हजार के नोट में गणेश की तस्वीर छपी हुई है। वैसे इंडोनेशिया की करेंसी रुपियाह है। इंडोनेशिया में गणेश को कला, विज्ञान और शिक्षा का देवता माना जाता है यहाँ सभी लोग गणेश को अत्यधिक महत्व देते हैं। इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर गणेश की तस्वीर के साथ एक अन्य व्यक्ति की तस्वीर छपी हुई है। यह तस्वीर पहले शिक्षा मंत्री हजर देवंत्रा की है. उन्होंने इंडोनेशिया की आजादी में भी काफी योगदान दिया है।
Did you know? #WednesdayWisdom #Indonesia #Ganesha pic.twitter.com/xjNB69TCn1
— TANUJ GARG (@tanuj_garg) September 4, 2019
इंडोनेशिया में बीस हजार का नोट तब छपा था जब यहां की अर्थव्यवस्था काफी डगमगा गई थी। लोगो का यहां गणेश भगवान पर अटुट विश्वास है। जब इस नोट को निकाला गया तो इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था में काफी सुधार आया और लोगो का कहना है कि गणेश में उनके देश का साथ दिया और आज उनकी कृपा से हमारे देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है।
Leave a Reply