America:- अमेरिका का गन कल्चर अमेरिका की कलह बना हुआ है। अमेरिका में बैंक टू बैक गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में गोलीबारी हुई है। इस घटना में एक पुलिस अधिकारियों समेत कई लोग घयाल हुए है। पुलिस का कहना है कि घटना अमेरिका के उत्तर पश्चिमी इलाके में 14 th और U स्ट्रीट के करीब हुई है।
पुलिस का कहना है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस सतर्क है और घटना की जांच हो रही है। जानकारी के लिए बता दें यह अमेरिका में जून महीने में दूसरी गोलीबारी की घटना है। इससे पहले 5 जून को अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में 3 लोगो की मौके पर मौत हुई थी और 11 लोग घयाल हुए थे। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक सक्रिय निशानेबाज को गोली चलाते हुए पुलिस ने देखा था।
वही 24 मई को टेक्सान के एक स्कूल में जमकर गोलीबारी हुई थी। जिंसमे 19 बच्चो समेत 2 टीचरों की मौके पर मौत हो गई थी। लोगो का कहना था कि हमलावर अचानक से स्कूल में पहुंचा और बंदूक निकालकर गोली बरसाने लगा। हालाकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था। लेकिन आज अमेरिका में पुनः गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसने सभी की चिंता को बढ़ा दिया है।
Leave a Reply