एक कोरोना मरीज में निकले तीनों फंगस, 3 घंटे हुई सर्जरी

लखनऊ में कोरोना संक्रमण के बाद एक मरीज में तीनों फंगस मिलने का मामला सामने आया है, तीनों फंगस यानी व्हाइट, ब्लैक और येलो. डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद पेशेंट को बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक फैजाबाद के रहने वाले मरीज सरस्वती यादव 1 महीने पहले कोरोना संक्रमण से पीड़ित हुए, इलाज के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी.

हालांकि चेहरे में भारीपन होने के वो लखनऊ के एक निजी हॉस्पिटल ”राजधानी अस्पताल” में इलाज के लिए पहुंचे थे, इस दौरान डॉक्टरों ने फंगस होने की बात कही थी, डॉक्टरों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि मरीज को तीनों ही फंगस हैं. इसके बाद डॉक्टरों ने फंगस का इलाज शुरू किया. अंततः डॉक्टरों ने मरीज का सफल ऑपरेशन करके उसे ठीक कर दिया है.

कोरोना संक्रमण के बाद एक ही व्यक्ति में तीनों फंगस मिलने का यह पहला मामला है. जिसको डॉक्टरों ने 3 घंटे की सफल सर्जरी के बाद ठीक कर दिया. देश में तीनों फंगस एक साथ मिलने का यह दूसरा मामला है, इससे पहले गाजियाबाद में एक मरीज में तीनों फंगस मिले थे.

राजधानी हॉस्पिटल के हेड और नेक के सर्जन डॉक्टर अनुराग के मुताबिक ”यह मरीज फैजाबाद से आया था जो कि पोस्ट कोविड-19 की शिकायत थी, चेहरे में भारीपन था, उसके बाद जब हमने फिर टेस्ट किया तो पाया कि एक ब्लैक फंगस है और व्हाइट फंगस है. 

डॉक्टर ने कहा कि साथ ही और ब्लड के मिक्सचर और इन्फेक्शन से फंगस बन जाता है. उन्होंने बताया कि वे लोगों को बताना चाहते हैं कि यलो फंगस नार्मल टाइप में होता है क्योंकि वह ब्लड और इन्फेक्शन के मिक्स्चर से बनता है.

आपको बता दें कि कोरोना के प्रकोप के बीच ब्लैक फंगस ने भी देश में तबाही मचा रखी है. म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) यानी ब्लैक फंगस (Black Fungus) आमतौर पर उन मरीजों में पाया जा रहा है जिन कोविड मरीजों को ज्यादा स्टेरॉयड दी गई, जो लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार से ब्लैक फंगस के मुफ्त इलाज की मांग की है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *