भारत अमेरिका के मजबूत रिश्ते का सम्पूर्ण श्रेय मोदी को जाता है- विदेश मंत्री

देश– अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में सम्बोधन के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, आज भारत और अमेरिका का रिश्ता काफी मजबूत हुआ है। हम एक दूसरे के साथ खड़े हैं। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत हो पाया है। हमे सतर्कता, सावधानी और संदेह से बाहर निकलने के लिये काफी संघर्ष करना पड़ा। 

उन्होंने पूरे समय के एक उदाहरण का जिजर5करते हुए कहा, मैं यह नही कह सकता की गलती किसकी थी। लेकिन 1940 से 2000 तक भारत ने यूएस को अगल नजरिए से देखा है. जबतक कि बिल क्लिंटन भारत दौरे पर नहीं आए थे. भारत अमेरिका को संदेह की नजर से देखता था।
उन्होंने चीन का जिक्र करते हुए कहा हम दोनों ही विकास की ओर रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। हमे हित की बात करनी चाहिए और उसके विषय मे ही सोचना चाहिए। अगर हम ऐसा नही करते हैं तो यह एशिया के विकास को प्रभावित करेगा।
उन्होंने आगे कहा हमने अपनी आंखों के सामने देश मे होने वाले बदलाव को देखा है। चीन तेजी से प्रगति कर रहा है इस बात को हम नकार नही सकते। अगर हम तुलनात्मक रूप से देखे तो भारत की अप्रत्याशित प्रगति कुछ कम दिखती है। 
लेकिन भारत का विकास उसके गुणों के आधार पर आंका जा सकता है। आपके पास चीन और भारत दोनो है। इन दोनों देशों ने प्रगति की है और यह दोनो अपने अपने स्तर पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज हमारे लिए अमुख मुद्दा यह है कि कैसे हम विकास को निर्धारित कर सके और एशिया को शिखर पर लेकर जाएं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *